Wed. Apr 30th, 2025

मोदी का कांग्रेस मुक्त अभियान जारी

नई दिल्ली ।  देश के पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने फिर बाजी मारी है और आम आदमी पार्टी ने  पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति मैं एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उत्तर प्रदेश -भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व बरकरार

यूपी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मैं लड़की हूं लडूंगी का नारा और समाजवादी पार्टी का जातिगत कार्ड खूब चला लेकिन सत्ता तक पहुंचने में असफल रहे। गृह मंत्री अमित शाह के कुशल प्रबंधन और मोदी योगी की आक्रामक चुनाव प्रचार रेलियों ने लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए विवश कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे विकास के पक्ष में वोट डालने का दावा किया है।

पंजाब – आम आदमी पार्टी का मास्टर स्ट्रोक

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 94 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है पंजाब के लोगों ने कांग्रेस भाजपा को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर राजनीति में एक नया प्रश्न खड़ा कर दिया है आम आदमी पार्टी की यह आक्रामक सफलता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल नहीं पचा पा रहे हैं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम कार्यकर्ता की जीत है और पंजाब की जनता ने दिल्ली मॉडल को पंजाब में स्वीकार किया है आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रमुख दावेदार भगवंत सिंह मान ने जनता का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड में फिर दूसरी बार भाजपा

उत्तराखंड में भी भाजपा ने दूसरी बार अपनी जीत दर्ज की है भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले अधिक सीटें हासिल कर पुनः सत्ता में कब्जा कर लिया है यहां पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा जारी रहा कांग्रेश के अकर्मक प्रचार के बावजूद पार्टी ने जनता को वोटों में तब्दील नहीं किया।

गोवा में भी भाजपा दूसरी बार

गोवा में भी भाजपा दूसरी बार सत्ता में आ रोड हो रही है पिछले विधानसभा चुनाव में बहुमत ना होते हुए भी भाजपा ने अपनी सत्ता हथिया ली थी और इस बार बहुमत में आकर अपनी सरकार बनाने जा रही है कांग्रेश के सभी प्रयास असफल होते दिखाई दे रहे हैं

मणिपुर में भी भाजपा का परचम

मणिपुर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ही अपनी जीत दर्ज की है इस पहाड़ी इलाके में स्थित पूर्वी क्षेत्र के राज्य में भी भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कर देश के हर कोने में अपना परचम लहराया है।

कांग्रेस को आत्म विश्लेषण की आवश्यकता

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों में कांग्रेस की भारी हार के बाद कांग्रेसम में आत्म विश्लेषण एवं परिवर्तन की मांग उठने लगी है। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े लोगों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने बूथ लेवल पर जनता का पार्टी के प्रति विश्वास खो दिया है किसी भी पार्टी का आधार बूथ  के कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए कई ऑनलाइन ऑफलाइन अभियान प्रारंभ किए लेकिन देश की राज्य की इकाइयों और जिला इकाइयों  के अरुचि के कारण कांग्रेस लगातार हाशिए पर जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *