Wed. Jan 14th, 2026

अभिभावकों की लिखित अनुमति जरूरी

राजस्थान सरकार के गृह मंत्रालय ने कोरोना के कारण पूरे जनवरी बंद रहे स्कूलों को एक फरवरी से नगरीय और नगर पालिका क्षेत्रों में खोलने की नई गाइडलाइन जारी कर दी है । फरवरी से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा । प्रथम चरण में 1 फरवरी से कक्षा 10 से 12 की कक्षाओं को प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है । कक्षा 6 से 9 को 10 फरवरी से प्रारंभ किया जा सकेगा। कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को खोलने के लिए सरकार ने कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं ।ऑनलाइन अध्यापन विकल्प भी रहेगा उपलब्ध

नई गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार ने स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं कि ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद भी विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था अनवरत जारी रखनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *