Tue. Jan 13th, 2026

बीकानेर।

राजस्थान शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा प्राथमिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (कक्षा-8) 2026 एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 13 जनवरी 2026, रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले यह प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 तक निर्धारित थी, लेकिन अनेक राजकीय एवं निजी विद्यालयों द्वारा समय पर विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सका। विशेष रूप से स्कूल-स्तरीय परीक्षा (Exam) 9 जनवरी तक चलने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन लंबित रह गए थे।

विद्यार्थियों के हित को देखते हुए विभाग ने शाला दर्पण  के माध्यम से स्कूल लॉगिन द्वारा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पुनः खोल दी है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों के आवेदन निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

इस निर्णय से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो तकनीकी या समयाभाव के कारण आवेदन से वंचित रह गए थे। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 13 जनवरी के बाद कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *